पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 620 नए मामले

Ads

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 620 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 6, 2021 / 12:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

कोलकाता, पांच दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 620 नये मामले सामने आने से संक्रमितों के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,19,257 हो गयी। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, 10 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 19,544 हो गई। इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में जांच किए गए 40,231 नमूनों में से सामने आए इन नये मामलों के साथ ही संक्रमण दर 1.54 प्रतिशत है।

कोलकाता में सबसे अधिक 177 नए मामले सामने आए। इसके बाद उत्तर 24 परगना में 107 मामले आए। पश्चिम बंगाल में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,639 है।

भाषा गोला अमित

अमित