गोवा में कोविड-19 के 69 नये मामले, एक और मरीज की मौत
गोवा में कोविड-19 के 69 नये मामले, एक और मरीज की मौत
पणजी, आठ अगस्त (भाषा) गोवा में कोविड-19 के 69 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर रविवार को 1,71,883 पहुंच गई। वहीं, एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 3,160 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 987 है। पिछले 24 घंटों में 4,867 नमूनों की जांच की गई।
राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 1,67,736 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
भाषा
सुभाष नरेश
नरेश

Facebook


