नोएडा (उप्र), 17 अक्टूबर (भाषा) नोएडा की एक आवासीय सोसाइटी में एक कुत्ते ने सोमवार को सात महीने के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त (नोएडा एक) रजनीश वर्मा ने बताया कि शिशु गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सेक्टर 100 में लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी के परिसर में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई।
वर्मा ने कहा, ‘‘बच्चे के माता-पिता श्रमिक हैं। दोनों सोसाइटी के अंदर निर्माण कार्य कर रहे थे और बच्चा उनके पास ही लेटा था, लेकिन एक आवारा कुत्ता सोसाइटी में घुस गया। कुत्ते ने बच्चे को काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।’’
भाषा सिम्मी संतोष
संतोष