राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 705 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 705 नये मामले

  •  
  • Publish Date - September 3, 2020 / 10:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

जयपुर, तीन सितंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1088 हो गयी वहीं राज्य में 705 नये संक्रमित मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत हुई हैं।

इसके साथ ही संक्रमण के 705 नये मामले सामने आने से राज्य में इस महामारी से पीड़ितों की अब तक की कुल संख्या 85379 हो गयी जिनमें से 13421 रोगी उपचाराधीन हैं।

भाषा पृथ्वी कुंज

प्रशांत

प्रशांत