Car Price Hike: आपकी ड्रीम कार अब जेब पर पड़ेगी भारी, इन ऑटो ब्रांड्स ने बढ़ा दिए 3% तक दाम, नई कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

Ads

Car Price Hike: 1 जुलाई से कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल पर 1.5% से 3% तक है। कंपनियों के अनुसार अलग-अलग गाड़ियों की कीमतों में अलग असर पड़ेगा। इससे कार खरीदना पहले की तुलना में महंगा हो गया है।

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 10:53 AM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 10:56 AM IST

(Car Price Hike/ Image Credit: Tata Motors)

HIGHLIGHTS
  • 1 जुलाई से कारों के दाम बढ़े
  • कीमतों में 1.5% से 3% तक की बढ़ोतरी
  • Tata, Kia, MG और BMW जैसी कंपनियां शामिल

नई दिल्ली: Car Price Hike in India: दरअसल, 1 जुलाई 2026 से भारत की कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस बदलाव के बाद अब कार खरीदना पहले की तुलना में महंगा हो गया है। कंपनी द्वारा कीमतों में यह बढ़ोतरी अलग-अलग ब्रांड और मॉडल के हिसाब से की गई है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की बढ़ीं कीमतें

Tata Motors Passenger Vehicles ने अपने पैसेंजर कार मॉडल्स की कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी का कहना है कि स्टील, एल्युमीनियम और अन्य कच्चे माल की कीमतों में तेजी आई है। इसी वजह से कुछ लागत का असर ग्राहकों पर डाला गया है। यह बढ़ोतरी हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी।

टाटा कमर्शियल व्हीकल्स पर भी असर

Tata Motors Commercial Vehicles सेगमेंट में भी कीमतें बढ़ाई गई हैं। कंपनी ने ट्रक और बस जैसे वाहनों की कीमतों में 2.5% तक की बढ़ोतरी लागू की है। कंपनी के अनुसार, बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, कमोडिटी प्राइस और इनपुट खर्च इस फैसले की बड़ी वजह हैं। जिसके बाद अब हर वाहन मॉडल पर अलग असर देखने को मिलेगा।

Kia India और MG Motor की गाड़ियां महंगी

Kia India ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की है। वहीं JSW MG Motor India ने अपनी कारों को 3% तक महंगा कर दिया है। दोनों कंपनियों ने कहा है कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई चेन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। यह बदलाव अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट पर लागू होगा।

BMW और MINI कारों की भी बढ़ीं कीमतें

प्रीमियम कार सेगमेंट में BMW Group India ने भी अपने BMW और MINI ब्रांड के वाहनों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी का कहना है कि ग्लोबल सप्लाई चेन, मटेरियल कॉस्ट और ऑपरेटिंग खर्च बढ़ने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। यह बढ़ोतरी भी मॉडल के अनुसार अलग-अलग है।

जुलाई 2025 से कारों की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी

कंपनी अधिकतम बढ़ोतरी
Tata Motors Passenger Vehicles 1.5% तक
Tata Motors Commercial Vehicles 2.5% तक
Kia India 2% तक
JSW MG Motor India 3% तक
BMW Group India (BMW & MINI) 2% तक

बढ़ती कीमतों का ग्राहकों पर असर

इन सभी कंपनियों की कीमत बढ़ने से अब कार खरीदना पहले से ज्यादा खर्चीला हो गया है। हर ब्रांड और मॉडल पर इसका अलग-अलग असर पड़ेगा। कंपनियों का कहना है कि उन्होंने बढ़ी हुई लागत का पूरा बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला है बल्कि इसका कुछ हिस्सा खुद भी वहन किया है।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या 1 जुलाई से कारों की कीमतें बढ़ गई हैं?

हां, कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 1 जुलाई से कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी है।

कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

कंपनियों के अनुसार 1.5% से लेकर 3% तक कीमतें बढ़ाई गई हैं।

किन कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं?

Tata Motors, Kia India, MG Motor और BMW Group India जैसी कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई हैं।

कीमत बढ़ाने की वजह क्या है?

कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी मुख्य कारण है।