Kailash Vijayvargiya Statement/Photo Credit: X
इंदौर। Kailash Vijayvargiya Statement: मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कथित तौर पर सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखे जाने के मामले में एक नया मोड़ आया है। इंदौर के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने की चर्चाओं के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने IBC24 को बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को कोई पत्र नहीं लिखा है।
मुख्यमंत्री को पत्र लिखने संबंधी सवाल पर विजयवर्गीय ने साफ कहा, “मैंने कोई पत्र नहीं लिखा।” वहीं, इंदौर के विकास को लेकर परेशानी जताने वाले कथित पत्र का ज़िक्र किए जाने पर उन्होंने कहा, “मैं अपनी बात सही प्लेटफॉर्म पर रखूंगा।” जब उनसे पत्र की जानकारी और उसके संबंध में पुष्टि करने को कहा गया तो विजयवर्गीय ने जवाब दिया, “ज़रूरी है क्या कि सब चीजों की जानकारी मिले?” विजयवर्गीय के इस बयान के बाद पत्र को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों को नया मोड़ मिल गया है।
ये भी पढ़ें