Baloda Bazar Viral Video: गांव में उठी शराब दुकान खोलने की मांग, ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के सामने रखा प्रस्ताव! अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Ads

Baloda Bazar Viral Video: गांव में उठी शराब दुकान खोलने की मांग, ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के सामने रखा प्रस्ताव! अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Baloda Bazar Viral Video | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • नरधा पंचायत में शराब दुकान की मांग
  • ग्रामीणों ने प्रस्ताव रखा
  • ग्रामीणों का दो टूक बयान

बलौदाबाजार: Baloda Bazar Viral Video जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में शराब दुकान खोलने की मांग की है। इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के सामने प्रस्ताव भी रखा है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Baloda Bazar Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना नरधा ग्राम पंचायत का है। दरअसल, यहां के ग्रामीणों का कहना है कि यहां शराब दुकान बंद होना चाहिए नहीं तो हमे शराब दुकान चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि या तो शराब दुकान बंद करों या तो चालू करों। ग्रामीणों की मांग पर सरपंच सचिव ने प्रस्ताव लिख लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आप भी देखें वीडियो

इन्हें भी पढ़ें:-

मामला कहां का है?

नरधा ग्राम पंचायत का।

ग्रामीणों ने क्या मांग रखी?

शराब दुकान या तो बंद हो या फिर आधिकारिक रूप से चालू की जाए।

प्रस्ताव किसके सामने रखा गया?

सरपंच और सचिव के सामने।