अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: September 1, 2021 2:48 pm IST

ईटानगर, एक सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,031 हो गई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 260 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि लेपारदा जिले में सबसे अधिक 12 मामले आए हैं। इसके बाद कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में 11, तवांग में आठ, लोअर दिबांग घाटी में सात और वेस्ट कामेंग में चार मामले आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि रैपिड एंटीजन जांच से 66 मामलों की पुष्टि हुई, आरटी-पीसीआर जांच में एक मामले की पुष्टि हुई और ट्रू नैट जांच पद्धति से चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 863 उपचाराधीन मरीज हैं। वहीं, मंगलवार को 108 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक 51,908 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर 97.88 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 1.79 प्रतिशत है। जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 10,59,614 नमूनों की जांच हुई है जिसमें मंगलवार को 3,962 नमूनों की जांच भी शामिल है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 9,76,273 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में