Delhi Court Fire: राजधानी के कोर्ट में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर… जानिए कैसे हुआ हादसा

Delhi Court Fire: राजधानी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां रविवार तड़के सुबह कोर्ट में भीषण आग लग गई।

Delhi Court Fire: राजधानी के कोर्ट में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर… जानिए कैसे हुआ हादसा

Delhi Court Fire/AI Generated Image

Modified Date: June 7, 2026 / 09:45 am IST
Published Date: June 7, 2026 9:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • कड़कड़डूमा कोर्ट की दूसरी मंजिल पर आग लग गई
  • सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
  • आग लगने के कारणों की जांच जारी है

Delhi Court Fire: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां रविवार तड़के सुबह कड़कड़डूमा कोर्ट में भीषण आग लग गई। बताया जा रह है कि सेकंड फ्लोर पर आग लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे कोर्ट परिसर (Delhi Court Fire) की दूसरी मंजिल पर लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियों के मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

 

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.