World Poha Day Indore : आज पोहे के नाम रहेगा इंदौर! राजवाड़ा में जुटेंगे VIP, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उठाएंगे स्वाद का लुत्फ

विश्व पोहा दिवस के अवसर पर इंदौर में "पोहा उत्सव" का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक राजवाड़ा में शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य पोहा को वैश्विक पहचान दिलाना और लोगों को स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक करना है।

World Poha Day Indore : आज पोहे के नाम रहेगा इंदौर! राजवाड़ा में जुटेंगे VIP, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उठाएंगे स्वाद का लुत्फ
Modified Date: June 7, 2026 / 10:07 am IST
Published Date: June 7, 2026 10:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर में मनाया जा रहा है विश्व पोहा दिवस
  • शहर में "पोहा उत्सव" का आयोजन
  • राजवाड़ा पर पोहा खाएंगे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर : World Poha Day Indore :  इंदौर में आज “स्वाद का उत्सव” मनाया जा रहा है। अवसर है ‘विश्व पोहा दिवस’ का, जिसे शहर में आज “पोहा उत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है। पिछले कई सालों से आज का यह खास दिन पूरी तरह से पोहे के नाम रहता है, और इस बार भी इसे लेकर इंदौर में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज होने के साथ-साथ उत्सव का माहौल है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खाएंगे पोहे

इस “पोहा उत्सव” के मौके पर आज इंदौर में जगह-जगह नेताओं और मंत्रियों का डेरा होने वाला है। indore Food Festival शहर के तमाम वीआईपी और आम लोग इस उत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। इसी कड़ी में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर पहुंचकर पोहा खाएँगे।

पोहा को विश्व स्तरीय पहचान दिलाना

इस भव्य आयोजन को करने के पीछे एक बेहद महत्वपूर्ण उद्देश्य छिपा हुआ है। इंदौर में इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य जंक फ़ूड की जगह पोहा को बढ़ावा देना और इसे विश्व स्तरीय पहचान दिलाना है, ताकि लोग सेहतमंद खान-पान के प्रति जागरूक हो सकें।


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.