गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: September 5, 2021 8:54 pm IST

पणजी, पांच सितंबर (भाषा) गोवा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए तथा महामारी से पांच और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 1,74,419 हो गए और मृतकों की संख्या 3,208 पर पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। गोवा में अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद 1,70,311 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में अभी 900 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 12,36,809 नमूनों की जांच हो चुकी है।

भाषा यश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में