पुडुचेरी में कोविड-19 के 73 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 73 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 73 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: August 26, 2021 2:22 pm IST

पुडुचेरी, 26 अगस्त (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 73 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1,23,151 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी में 45, माहे में 16, कराईकल में आठ और यानम में चार नए मामले सामने आए। अभी 767 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 163 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 604 लोग पृथक-वास में हैं। संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,809 ही है।

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में 66 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,20,575 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण की दर 3.18 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.91 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अब तक 38,092 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 23,000 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 5.60 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 7.92 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में