देश में अब तक टीकों की 73.73 करोड़ खुराक दी गई : सरकार

देश में अब तक टीकों की 73.73 करोड़ खुराक दी गई : सरकार

देश में अब तक टीकों की 73.73 करोड़ खुराक दी गई : सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: September 11, 2021 9:25 pm IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 73.73 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे तक कुल 64,49,552 खुराक दी गई। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद टीकाकरण की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से जोखिम वाली आबादी के बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण जरिया है। उच्च स्तर पर टीकाकरण अभियान की लगातार समीक्षा की जाती है।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में