गोवा में कोविड-19 के 74 नए मामले, चार मरीजों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 74 नए मामले, चार मरीजों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 74 नए मामले,  चार मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: September 26, 2021 9:07 pm IST

पणजी, 26 सितंबर (भाषा) गोवा में रविवार को कोविड-19 के 74 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 1,76,095 हो गयी, जबकि चार मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,303 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 98 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,71,874 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 918 हो गयी है।

गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान 4,852 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है। राज्य में अब तक 13,34,309 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में