हिमाचल में 74 फीसदी मतदान, 40 दिनों के बाद आएंगे नतीजे

हिमाचल में 74 फीसदी मतदान, 40 दिनों के बाद आएंगे नतीजे

हिमाचल में 74 फीसदी मतदान, 40 दिनों के बाद आएंगे नतीजे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: November 9, 2017 3:01 pm IST

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश का भविष्य ईवीएम मशीन में कैद हो गया है। गुरूवार को सुबह से जारी मतदान में प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए वोड डाले गए। शाम पांच बजे तक 74 फीसदी मतदान हो चुका है और अभी कुछ जगहों पर मतदान जारी होने से वोट प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।


प्रदेश की 68 सीटों से 337 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला प्रदेश के कुल 29.88 लाख मतदाताओं ने ईवीएम में दर्ज कर दिया। आपको यह भी बता दें की दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ हिक्किम में 84 फीसदी वोटिंग हुई है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वीरभद्र और धूमल ने किए जीत के दावे

मतदान के नतीजे 18 दिसंबर मतलब 40 दिनों के बाद नतीजे आंएंगे, लेकिन दोनों की प्रमुख पार्टी अपनी-अपनी जीत के दावे करने में पीछे नहीं हट रही। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने कहा की भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ शिमला में बैठेगी। वहीं कांग्रेस भी अपनी सरकार बनने के दावे कर रही है। 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में