Stock Market Today: आज किस शेयर में बनेगा पैसा? NMDC, कोल इंडिया और हीरो मोटोकॉर्प पर रखें नजर, निफ्टी को लेकर आया ये नया संकेत!
Stock Market Today: आज शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रहने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जिससे निफ्टी में तेजी की उम्मीद है। आज कोल इंडिया, इंडियन बैंक, ल्यूपिन और हीरो मोटोकॉर्प समेत कई प्रमुख शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।
(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)
- गिफ्ट निफ्टी 129 अंक की बढ़त के साथ 24,173 पर कारोबार कर रहा है।
- 23,800 के ऊपर निफ्टी रहने पर तेजी का रुख बरकरार रहने की उम्मीद है।
- NMDC, Coal India, Indian Bank और Lupin समेत कई शेयर आज फोकस में रहेंगे।
नई दिल्ली: Stock Market Today in India: आज शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,173 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि घरेलू बाजार हरे निशान के साथ खुल सकता है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और निवेशक किसी बड़े ब्रेकआउट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज की ट्रेडिंग के दौरान बाजार की चाल पर सभी की नजर टिकी रहेगी।
निफ्टी के लिए क्या है अहम स्तर?
विशेषज्ञों के मुताबिक, जब तक निफ्टी 23,800 के सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहता है तब तक बाजार में तेजी कायम रह सकता है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी धीरे-धीरे ऊपर बढ़ सकता है और 24,200 या उससे अधिक के स्तर तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों और निवेशकों की खरीदारी पर भी निर्भर करेगी।
बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों पर फोकस
आज कई बैंकिंग और मेटल कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। NMDC ने आयरन ओर उत्पादन और बिक्री में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है। Punjab & Sind Bank, Indian Bank, South Indian Bank और Dhanlaxmi Bank ने भी अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कारोबार, जमा राशि और कर्ज वितरण में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। इन सकारात्मक आंकड़ों के चलते इन शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। इसके अलावा V-Mart Retail और Force Motors ने भी बेहतर बिक्री और राजस्व के आंकड़े जारी किए हैं। जिससे इनके शेयर भी फोकस में रह सकते हैं।
इन कंपनियों से जुड़ी बड़ी कारोबारी अपडेट
दवा कंपनी Lupin को अमेरिका की US FDA से अपनी न्यू जर्सी स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए संतोषजनक निरीक्षण रिपोर्ट मिली है जो कंपनी के लिए पॉजिटिव खबर मानी जा रही है। वहीं Tata Technologies ने टेनेको LLC के साथ अपनी वैश्विक साझेदारी को और मजबूत किया है जिसके तहत अगले पांच वर्षों में 100 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश होने की संभावना है। दूसरी ओर Bharti Airtel की सब्सिडियरी Airtel Money ने NBFC के रूप में अपना कमर्शियल संचालन शुरू कर दिया है। जिससे कंपनी की फाइनेंशियल सर्विसेज को मजबूती मिल सकती है।
Coal India और Hero MotoCorp पर भी नजर
आज Coal India और Hero MotoCorp भी निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं। Coal India को बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड से 600 मेगावाट के सोलर प्लांट की स्थापना के लिए 2,831 करोड़ रुपये से अधिक का बड़ा ऑर्डर मिला है। वहीं Hero MotoCorp ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 750 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ अपने दूसरे ग्लोबल पार्ट्स सेंटर की घोषणा की है। इस निवेश के बाद राज्य में कंपनी का कुल निवेश 3,200 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। इन बड़े कारोबारी घटनाक्रमों के चलते आज इन दोनों कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- India Monsoon News: भारी बारिश से 7 लोगों की मौत, अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद खतरनाक…. इन राज्यों में IMD की डराने वाली चेतावनी, पढ़ें
- MP Me Barish Ka Alert: प्रदेश में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी
- Raipur Crime News: रिश्ता जोड़ने के बहाने बिछाया जाल, महीनों बाद खुला चौंकाने वाला राज, सच सामने आया तो पुलिस के भी उड़े होश

Facebook


