गोवा में कोविड-19 के 75 नये मामले, और तीन लोगों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 75 नये मामले, और तीन लोगों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 75 नये मामले, और तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: August 15, 2021 9:28 pm IST

पणजी, 15 अगस्त (भाषा) गोवा में रविवार को कोविड-19 के 75 नये मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,72,506 हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से और तीन लोगों की मौत होने के साथ अब तक महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 3,171 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 1,68,423 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, जबकि फिलहाल 912 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि गोवा में अभी तक कुल 11,28,724 नमूनों की जांच की गई है।

भाषा अर्पणा सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में