बंगाल में कोविड-19 के 760 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

Ads

बंगाल में कोविड-19 के 760 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 11, 2021 / 01:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

कोलकाता, 10 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 760 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर रविवार को 15,76,337 हो गए, जबकि 11 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 18,905 हो गयी।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में 7,649 मरीज कोरोना वायरस का इलाज करा रहे हैं और 15,49,783 संक्रमण मुक्त हो गए हैं। इनमें से 734 लोग शनिवार को इस बीमारी से स्वस्थ हुए।

पश्चिम बंगाल में अभी तक कोविड-19 के लिए कुल 1,85,07,359 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में 6.41 करोड़ लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है।

भाषा गोला नीरज

नीरज