जम्मू कश्मीर के राजौरी में ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स मॉड्यूल’ का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Ads

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 'ओवरग्राउंड वर्कर्स मॉड्यूल' का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 01:09 AM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 01:09 AM IST

जम्मू, 14 सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस ने पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकवादी तंत्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से कथित तौर पर जुड़े ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स’ के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, राजौरी के कोटचरवाल टेरयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम तथा जिले के उधन गांव के निवासी मोहम्मद मुश्ताक को क्षेत्र में सक्रिय एक आतंकवादी मॉड्यूल की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आतंकवादियों को रसद संबंधी सहायता, सुरक्षित आवागमन और जमीनी स्तर पर अन्य मदद मुहैया कराने में शामिल थे।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर मार्गदर्शक के रूप में काम किया और कश्मीर घाटी की ओर आतंकवादी समूहों की आवाजाही में मदद की।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों में से एक की निशानदेही पर एक आईईडी बरामद किया गया है।

भाषा प्रचेता गोला

गोला