तेलंगाना में कोविड-19 के 767 नए मामले, तीन की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 767 नए मामले, तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - July 13, 2021 / 02:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

हैदराबाद, 13 जुलाई (भाषा) तेलंगाना में मंगलवार को कोविड-19 के 767 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या 6.33 लाख से अधिक हो गई, जबकि तीन और मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 3,738 हो गई।

राज्य सरकार के एक बुलेटिन में कहा गया कि खम्मम जिले में सबसे अधिक 84 मामले आए, इसके बाद ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में 77 मामले आए हैं। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,064 है।

राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,33,146 है, जबकि 848 और लोगों के ठीक होने के साथ ही राज्य में अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6,19,344 हो गई है।

मंगलवार को 1.18 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल मिलाकर 1.99 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। बुलेटिन में कहा गया कि प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच किए गए नमूनों की संख्या 5.36 लाख से अधिक है।

संक्रमण के मामलों में मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमशः 0.59 प्रतिशत और 97.82 प्रतिशत है।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश