नोएडा में पार्किंग विवाद में 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पड़ोसी युवक हिरासत में

नोएडा में पार्किंग विवाद में 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पड़ोसी युवक हिरासत में

नोएडा में पार्किंग विवाद में 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पड़ोसी युवक हिरासत में
Modified Date: June 19, 2026 / 02:00 pm IST
Published Date: June 19, 2026 2:00 pm IST

नोएडा, 19 जून (भाषा) थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर 15 में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में 77 वर्षीय एक बुजुर्ग की मारपीट के बाद मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सेक्टर 15 के बी-ब्लॉक में रहने वाले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी प्रकाश चन्द्र (77) का बृहस्पतिवार देर रात अपने पड़ोसी अंश (30) से कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और उन्हें धक्का दे दिया।

घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल प्रकाश चन्द्र को पहले नोएडा के जिला अस्पताल और फिर कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की बहू मेघा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा सं मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में