ओडिशा के छह जिलों के 775 वरिष्ठ नागरिक वाराणसी, अयोध्या की तीर्थयात्रा पर रवाना

Ads

ओडिशा के छह जिलों के 775 वरिष्ठ नागरिक वाराणसी, अयोध्या की तीर्थयात्रा पर रवाना

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 06:44 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 06:44 PM IST

भुवनेश्वर, दो सितंबर (भाषा) ओडिशा सरकार की ‘मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत चालू वित्तीय वर्ष की पहली तीर्थयात्री ट्रेन से बुधवार को 775 वरिष्ठ नागरिक वाराणसी और अयोध्या के लिए रवाना हुए।

इस विशेष ट्रेन को उपमुख्यमंत्री प्रवाती परिदा ने पाटिया स्थित भुवनेश्वर न्यू रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिदा के पास पर्यटन विभाग का प्रभार भी है।

इस योजना के तहत वर्ष 2026-27 के दौरान 10 चरणों में कुल 8,000 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा कराई जाएगी।

इस कार्यक्रम के तहत अयोध्या, वाराणसी, हरिद्वार, ऋषिकेश, रामेश्वरम और मदुरै की यात्रा कराई जाएगी।

ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए परिदा ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से फलदायी यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भगवान लिंगराज की पवित्र भूमि से काशी विश्वनाथ और अयोध्या तक की यह तीर्थयात्रा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक यादगार अनुभव होगी।

तीर्थयात्रा के इस पहले चरण में छह जिलों – खुर्दा, जगतसिंहपुर, कटक, पूरी, केंद्रपाड़ा और ढेंकानाल के वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।

भाषा सुमित नरेश

नरेश