लगातार सातवें दिन की गिरावट के बाद सोना वायदा 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ

Ads

लगातार सातवें दिन की गिरावट के बाद सोना वायदा 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 08:31 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 08:31 PM IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) वायदा कारोबार में बुधवार को सोने वायदा कीमतों में लगातार सातवें दिन गिरावट आई और भाव 1,559 रुपये टूटकर 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई सैन्य झड़पों के कारण तेल की कीमतें बढ़ गईं और महंगाई तथा ब्याज दरों को लेकर चिंताएं भी बढ़ गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना के अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,559 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मंगलवार को यह 1,51,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोना के दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव भी 1,753 रुपये यानी 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले यह 1,53,293 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि ईरान के सैन्य ठिकानों पर हाल ही में हुए अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में तेहरान ने बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे एक बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में दिसंबर अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा लगातार चौथे सत्र में गिरे और यह 46.46 डॉलर (यानी 1.06 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,349.94 डॉलर प्रति औंस रह गए।

भाषा राजेश राजेश

राजेश