Virat Kohli and Anushka Sharma News : विराट-अनुष्का ने क्यों छोड़ा भारत? लंदन शिफ्ट होने की असली वजह आई सामने, जानकर रह जाएंगे हैरान!

Ads

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लंदन शिफ्ट होने को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। डॉ. श्रीराम नेने ने बताया कि कपल अपनी निजी जिंदगी और बच्चों की सामान्य परवरिश को लेकर भारत में किन चुनौतियों का सामना कर रहा था।

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 08:25 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 08:57 PM IST

Virat Kohli and Anushka Sharma News :

HIGHLIGHTS
  • विराट-अनुष्का के लंदन शिफ्ट होने की वजह आई सामने
  • प्राइवेसी और मीडिया की लगातार नजर बनी बड़ी वजह
  • बच्चों को सामान्य माहौल देने की कोशिश

एंटरटेनमेंट डेस्क : Virat Kohli and Anushka Sharma News बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली शादी के बाद मीडिया की चकाचौंध से दूर लंदन में बस चुके हैं। कपल अपने दोनों बच्चों, वामिका और अकाय, के साथ वहाँ सादगी भरी जिंदगी बिता रहा है। वहीं, पिछले साल एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि आखिर यह पावर कपल भारत छोड़कर विदेश में क्यों शिफ्ट हुआ।

निजी जिंदगी में प्राइवेसी की कमी

रणवीर इलाहाबादिया के यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान डॉ. श्रीराम नेने ने विराट और अनुष्का के साथ हुई अपनी मुलाकातों का जिक्र किया। Anushka Sharma & Virat उन्होंने बताया कि अत्यधिक सफलता और लोकप्रियता के कारण भारत में उनकी निजी जिंदगी पर लगातार मीडिया और लोगों का ध्यान बना रहता था। डॉ. नेने के अनुसार, अनुष्का ने उनसे बातचीत में कहा था कि भारत में अपनी बड़ी सक्सेस को वे खुलकर एन्जॉय नहीं कर पाते थे और वे जो भी करते थे, उस पर हर किसी की नजर टिक जाती थी।

बच्चों की सामान्य परवरिश

विराट और अनुष्का अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय को पैपराजी व मीडिया की पैनी नजरों से दूर रखकर एक सामान्य माहौल में बढ़ा करना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने लंदन शिफ्ट होने का फैसला लिया। दिसंबर 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधने वाले विराट और अनुष्का आज भी देश के सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटीज में से एक हैं।

इन्हें भी पढ़ें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कहां शिफ्ट हुए हैं?

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों के साथ लंदन में रह रहे हैं।

कपल ने भारत से बाहर रहने का फैसला क्यों किया?

बताया गया कि निजी जिंदगी में प्राइवेसी की कमी और बच्चों को सामान्य माहौल देने की इच्छा इसके पीछे प्रमुख वजहों में शामिल है।

विराट और अनुष्का के बच्चों के नाम क्या हैं?

उनकी बेटी का नाम वामिका और बेटे का नाम अकाय है।