देश में बीते 24 घंटे में मिले 78,512 नए मरीज, 948 की मौत

Ads

देश में बीते 24 घंटे में मिले 78,512 नए मरीज, 948 की मौत

  •  
  • Publish Date - August 31, 2020 / 08:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नई दिल्ली। देश में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 78,512 नए मामले सामने आए और 948 लोगों की मौतें हुई हैं। जिसके बाद अब भारत में मरीजों की संख्या 36 लाख के पार चली गई है।

Read More News: आपको बनाया जा रहा गुलाम, राहुल गांधी ने किया मोदी सरकार पर वीडियो वार 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के भारत में कोविड 19 के कुल केस 36,21,246 हो चुके हैं। कुल मामलों में से अब तक 27,74,802 मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं। अभी भी एक्टिव केस 7,81,975 हैं. देश में कोरोना से अबतक 64,469 लोगों की जान जा चुकी है।

Read More News: आए दिन देश की धरती पर चीनी घुसपैठ, पीएम मोदी मौन क्यों हैं? – कांग्रेस नेता सुरजेवाला 

आज सामने आए नए मामलों में से 43% सिर्फ 3 राज्यों- महाराष्ट्र (करीब 21%), आंध्र प्रदेश(13.5%) और कर्नाटक(11.27%) से हैं। बता दें कि इन बड़े शहरों में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

Read More News:  अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना केस में सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 1 रुपये का जुर्माना, 1 रुपये जमा करने को दिया 15 दिन का समय