गोवा में कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आए

गोवा में कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आए

गोवा में कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: October 2, 2021 6:59 pm IST

पणजी, दो अक्टूबर (भाषा) गोवा में शनिवार को कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,76,594 हो गयी, जबकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 3,317 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 103 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,72,463 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 814 हो गयी है।

गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान 4,696 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है। राज्य में अब तक 13,62,664 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में