जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 796 नए मामले

Ads

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 796 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 6, 2022 / 08:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

श्रीनगर, छह अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 796 नए मामले सामने आने के बाद वहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,69,041 पर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों में जम्मू क्षेत्र से 136 जबकि कश्मीर क्षेत्र से 660 नए मामले सामने आए।

केंद्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 4,766 पर ही स्थिर रही। जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,261 हो गयी है।

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 4,59,004 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप