7th Pay Commission DA Hike News Today: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी, 1 अप्रैल से होगा भुगतान, जानिए कितनी बढ़कर आएगी सैलरी
7th Pay Commission DA Hike News Today: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी, 1 अप्रैल से होगा भुगतान, जानिए कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

MP DA Hike Latest News Today: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी / Image Source: IBC24 Customized
- महंगाई भत्ते में 4% बढ़ोतरी
- 1 अप्रैल से लागू होगा भुगतान
- पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा
कोलकाता: 7th Pay Commission DA Hike News Today लंबे समय ये इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान कर्मचारियों को 1 अप्रैल से किया जाएगा। इस फैसले का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, नगर पालिका और पंचायत कर्मियों को भी मिलेगा।
7th Pay Commission DA Hike News Today मिली जानकारी के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को पहले 14 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा था। वहीं, अब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने के बाद 18 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों को दिए जा रहे महंगाई भत्ते से ये 35 प्रतिशत कम है अैर इसी बात को लेकर कर्मचारियों में असंतोष देखने को मिल रहा है।
बात करें केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की तो मोदी सरकार भी जल्द ही महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस बार सरकार ने होली के बजाए ईद पर सौगात देने की तैयारी कर ली है और जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में अधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है। ऐसी उम्मीद है कि आज कैबिनेट बैठक के बाद सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। पिछले साल यानी 2024 में सरकार ने डीए में दो बार में मिलाकर 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इससे कुल डीए 53 प्रतिशत हो गया था। अब 2025 में यह दर 2 से 4 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।
कितनी आएगी खाते में सैलरी
- 2% बढ़ोतरी होने पर – डीए 55% हो जाएगा।
- 3% बढ़ोतरी होने पर – डीए 56% तक पहुंच सकता है।
- 4% बढ़ोतरी होने पर – डीए 57% तक बढ़ जाएगा।
कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
- 2% बढ़ोतरी पर – न्यूनतम सैलरी 18,360 रुपए होगी।
- 3% बढ़ोतरी पर – न्यूनतम सैलरी 18,540 रुपए होगी।
- 4% बढ़ोतरी पर – न्यूनतम सैलरी 18,720 रुपए हो जाएगी।
पेंशनर्स को भी होगा फायदा
- डीआर (Dearness Relief-DR) बढ़ोतरी के कारण पेंशन में भी समान बढ़ोतरी होगी।
- 2% बढ़ोतरी होने पर – न्यूनतम पेंशन 13,950 रुपए हो जाएगी।
- 3% बढ़ोतरी होने पर – न्यूनतम पेंशन 14,040 रुपए होगी।
- 4% बढ़ोतरी होने पर – न्यूनतम पेंशन 14,130 रुपए तक पहुंच जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी 1 अप्रैल से प्रभावी होगी और उसी समय से इसका भुगतान किया जाएगा।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: 7th Pay Commission DA Hike News Today: Govt Order to Hike 4 Percent DA of Govt Employees

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm