गोवा में कोविड-19 के 80 नए मामले, दो लोगों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 80 नए मामले, दो लोगों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 80 नए मामले, दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: October 12, 2021 7:55 pm IST

पणजी, 12 अक्टूबर (भाषा) गोवा में मंगलवार को कोविड-19 के 80 नए मामले आए तथा दो लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,77,228 हो गई जबकि मृतक संख्या 3,332 हो गई है। इस बीच, ठीक होने के बाद 81 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 1,73,252 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 644 उपचाराधीन मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 3,542 नमूनों की जांच के साथ अब तक कुल 14,03,944 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में