दिल्ली में सामने आये कोविड-19 के 804 नये मामले ,12 मरीजों की मौत

दिल्ली में सामने आये कोविड-19 के 804 नये मामले ,12 मरीजों की मौत

दिल्ली में सामने आये कोविड-19 के 804 नये मामले ,12  मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: February 13, 2022 6:45 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 804 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 12 और लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि राजधानी में संक्रमण दर घटकर 1.50 प्रतिशत रह गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 18,51,320 हो गयी है जबकि मृतक संख्या 26,072 पर पहुंच गयी है ।

दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 920 नये मामले सामने आये थे जबकि 13 लोगों की मौत हो गयी थी तथा संक्रमण दर 1.68 फीसद थी। दिल्ली में संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आ रही है,13 जनवरी को सबसे अधिक 28,867 मामले सामने आए थे।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में