वामपंथी छात्र संगठनों ने कोलकाता में रैली निकाली, प्रधान के इस्तीफे की मांग की

वामपंथी छात्र संगठनों ने कोलकाता में रैली निकाली, प्रधान के इस्तीफे की मांग की

वामपंथी छात्र संगठनों ने कोलकाता में रैली निकाली, प्रधान के इस्तीफे की मांग की
Modified Date: July 24, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: July 24, 2026 5:07 pm IST

कोलकाता, 24 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शुक्रवार को कोलकाता में वामपंथी छात्र संगठनों ने एक रैली निकाली।

यह मार्च मध्य कोलकाता में सियालदह से एस्प्लेनेड तक निकाला गया। इसका मकसद मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ देशव्यापी छात्र आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाना था।

हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने प्रधान के इस्तीफे, नीट आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने और राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की ज्यादती का शिकार हुए छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की और नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) की मांगों का समर्थन किया, जो नीट पेपर लीक के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही है।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में