कर्नाटक: शिवकुमार ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले पर चुप्पी तोड़ने के लिए मोदी का धन्यवाद किया
कर्नाटक: शिवकुमार ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले पर चुप्पी तोड़ने के लिए मोदी का धन्यवाद किया
बेंगलुरु, 24 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले पर आखिरकार अपनी बात रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया।
शिवकुमार ने साथ ही इस मुद्दे पर इतने लंबे समय तक कथित रूप से चुप रहने को लेकर मोदी पर निशाना भी साधा।
मुख्यमंत्री ने मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा था कि प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ सख्त प्रावधानों वाला एक विधेयक अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा।
मोदी ने एक वीडियो संदेश में यह भी कहा था कि इस विधेयक के प्रावधानों पर शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी, जहां प्रस्तावित कानून को अंतिम रूप दिया जाएगा।
शिवकुमार ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि कम से कम उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) अब अपनी बात रखी है। करीब पंद्रह दिन या एक महीने बाद उन्होंने इस मुद्दे पर बात की है। यह महत्वपूर्ण है। हम सभी अपने बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए काम करते हैं। कम से कम अब उन्होंने पूरे देश के सामने अपनी बात रखी है।”
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का धन्यवाद।”
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश

Facebook


