तमिलनाडु में कोविड-19 के 8,183 नये मामले, 180 मरीजों की मौत

तमिलनाडु में कोविड-19 के 8,183 नये मामले, 180 मरीजों की मौत

तमिलनाडु में कोविड-19 के 8,183 नये मामले, 180 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: June 19, 2021 7:25 pm IST

चेन्नई, 19 जून (भाषा) तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 8,183 नये मामले सामने आए और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.14 लाख हो गयी वहीं 180 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 31,015 गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 18,232 लोग संक्रमण मुक्त हुए और अब तक कुल 23,04,885 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78,780 है।

तमिलनाडु में 21 मई को कोविड-19 के सर्वाधिक 36,184 नये मामले सामने आये थे, जिसके बाद से यह संख्या लगातार घट रही है। राजधानी चेन्नई में संक्रमण के 468 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 5,28,768 हो गयी, वहीं संक्रमण से अब तक 8,032 मरीज यहां जान गंवा चुके हैं।

भाषा

शोभना प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में