जयपुर में 82 वर्षीय महिला ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दी, जांच जारी

जयपुर में 82 वर्षीय महिला ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दी, जांच जारी

जयपुर में 82 वर्षीय महिला ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दी, जांच जारी
Modified Date: June 4, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: June 4, 2026 1:51 pm IST

जयपुर, चार जून (भाषा) जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र स्थित एक आवासीय सोसाइटी में 82 वर्षीय महिला ने 14वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सनसिटी के जय विलास अपार्टमेंट में हुई, जहां लक्ष्मी जैन अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को महिला के परिजन अजमेर गए हुए थे और लक्ष्मी की तबीयत ठीक नहीं होने व दृष्टि कमजोर के कारण वे फ्लैट को बाहर से बंद कर गए थे।

प्राथमिक जांच के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह लक्ष्मी ने बालकनी से छलांग लगा दी।

स्थानीय लोगों ने उन्हें जमीन पर लहूलुहान अवस्था में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उसने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया गया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

हरमाड़ा थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।’’

भाषा बाकोलिया

मनीषा खारी

खारी


लेखक के बारे में