मिजोरम में कोविड-19 के 825 नए मामले, एक मरीज की मौत

मिजोरम में कोविड-19 के 825 नए मामले, एक मरीज की मौत

मिजोरम में कोविड-19 के 825 नए मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: September 4, 2021 6:04 pm IST

आइजोल, चार सितंबर (भाषा) मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 के 825 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,817 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 220 हो गई। दैनिक संक्रमण दर नौ फीसदी दर्ज की गई। नए संक्रमित मरीजों में कम से कम 203 बच्चे हैं।

आइजोल में संक्रमण के सबसे ज्यादा 413 नए मामले सामने आए। इसके बाद लॉन्गतलाई से 89 और लुंगलेई से 68 मामले सामने आए। अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अब 10,517 मरीजों का उपचार चल रहा है।

शुक्रवार को 690 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 52,080 हो गई। पूर्वोतर राज्य में स्वस्थ होने की दर 82.90 फीसदी है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तक 6.57 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है।

भाषा स्नेहा उमा

उमा


लेखक के बारे में