गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 83 नए मामले, दो मरीजों की मौत
गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 83 नए मामले, दो मरीजों की मौत
पणजी, 19 अगस्त (भाषा) गोवा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 83 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,72,846 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इसी अवधि में 59 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही अब तक 1,68,764 मरीज ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में गोवा में दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,180 हो गई। फिलहाल राज्य में 902 मरीज उपचाराधीन हैं।
गोवा में अब तक 11,50,269 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
भाषा शफीक मनीषा
मनीषा

Facebook


