गोवा में कोविड-19 के 84 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 84 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 84 नए मामले, तीन मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: October 1, 2021 7:47 pm IST

पणजी, एक अक्टूबर (भाषा) गोवा में शुक्रवार को कोविड-19 के 84 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 1,76,515 हो गयी, जबकि तीन मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,317 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 99 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,72,360 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 838 हो गयी है।

गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान 4,479 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है। राज्य में अब तक 13,57,968 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में