गुजरात में कोविड-19 के 84 नये मामले, तीन और मरीजों की मौत

गुजरात में कोविड-19 के 84 नये मामले, तीन और मरीजों की मौत

गुजरात में कोविड-19 के 84 नये मामले, तीन और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: July 1, 2021 6:56 pm IST

अहमदाबाद, एक जुलाई (भाषा) गुजरात में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 84 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,23,607 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 10,062 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 300 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 8,10,751 हो गयी है।

गुजरात में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,794 है जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 98.44 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 2,59,62,782 लोग कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं। इनमें से 2.84 लाख लोगों ने बृहस्पतिवार को टीका लगवाया।

इस बीच, केन्द्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में कोरोना वायरस संक्रमण का केवल एक मामला ही सामने आया, जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,533 हो गयी।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में