दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत रही। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या अब 14,41,935 हो गई। अब तक 14.16 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
बुलेटिन के अनुसार मृतकों की संख्या अब भी 25,100 है। बीते दिन 48,120 नमूनों की जांच की गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 475 है।
भाषा
जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


