देश में एक दिन में मिले 85,362 नए केस, 1,089 संक्रमितों ने तोड़ा दम

देश में एक दिन में मिले 85,362 नए केस, 1,089 संक्रमितों ने तोड़ा दम

देश में एक दिन में मिले 85,362 नए केस, 1,089 संक्रमितों ने तोड़ा दम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: September 26, 2020 5:35 am IST

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी ओर मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। हालांकि राहत की खबर यह है कि देश में रिकवरी रेट भी बढ़ता जा रहा है।

Read More News: इंदौर में आज से दो दिन का स्वैच्छिक लॉकडाउन शुरू, बंद रहेंगी 20 हज़ार दुकानें और 47 बड़े बाजार

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 85,362 नए मामले सामने आए और 1,089 मौतें हुईं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,03,933 है जिसमें 9,60,969 सक्रिय मामले, 48,49,585 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट मामले और 93,379 मौतें शामिल हैं।

Read More News: कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत में 5 की मौत, 7 लोगों की हालत गंभीर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार कल यानी (25 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,02,69,975 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 13,41,535 सैंपल का टेस्ट कल किया गया। बताते चले कि देश में लगातार टेस्टिंग की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते अब तुरंत ही मरीजों की पहचान कर उपचार किया जा रहा है।

Read More News:  मध्यप्रदेश में शुरू हुई प्रत्यक्ष प्रणाली से मतदान कराने की कवायद, मंजूरी के लिए राजभवन पहुंचा अध्यादेश


लेखक के बारे में