नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म की एक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 87 साल की महिला को 30 साल के युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी ने बुजुर्ग महिला को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग महिला अपनी 65 साल की बेटी के साथ रहती है। परिजनों के मुताबिक रविवार को जब बेटी घूमने के लिए गई थी तब अज्ञात युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: Youtube संसद टीवी का अकाउंट किया बंद, हैकर्स ने नाम बदलकर लिख दिया था Ethereum
परिवार के अनुसार बुजुर्ग की हालत खराब रहती है इसलिए वे हमेशा बेड पर ही रहती है। साथ ही उनका एक पैर भी काम नहीं करता है। इधर मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: 10वीं की परीक्षा में शामिल होने से छात्राओं ने किया इंकार, कहा- हिजाब हटाने के लिए कहा, लेकिन ऐसा नहीं कर सकते