केरल में कोविड-19 के 8,850 नए मामले, 149 लोगों की मौत

केरल में कोविड-19 के 8,850 नए मामले, 149 लोगों की मौत

केरल में कोविड-19 के 8,850 नए मामले, 149 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: October 4, 2021 6:27 pm IST

तिरुवनंतपुरम, चार अक्टूबर (भाषा) केरल में सोमवार को कोविड-19 के 8,850 नए मामले सामने आए और 149 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47,29,083 और मृतकों की संख्या बढ़कर 25,526 हो गई।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रविवार से 17,007 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45,74,206 हो गई। यहां अब 1,28,736 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा 1,134 नए मामले तिरुवनंतपुरम जिले से सामने आए। इसके बाद त्रिशूर से 1,077 और एर्नाकुलम से 920 मामले सामने आए।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में