Chhattisgarh Monsoon Session: ‘129 करोड़ कैसे खर्च हो गए?’ विधायक चंद्रकार ने सदन में उठाया सेवा ग्राम में गड़बड़ी का मुद्दा, तो मंत्री चौधरी ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?
Chhattisgarh Monsoon Session: '129 करोड़ कैसे खर्च हो गए?' विधायक चंद्रकार ने सदन में उठाया सेवा ग्राम में गड़बड़ी का मुद्दा, तो मंत्री चौधरी ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?
Chhattisgarh Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 || Image- IBC24 News File
- नया रायपुर में बन रहे सेवा ग्राम में गड़बड़ी का मुद्दा
- अजय चंद्राकर ने प्रोजेक्ट को लेकर उठाया सवाल
- मंत्री ने कहा - पूरी प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप आगे बढ़ाएगी
रायपुर: Chhattisgarh Monsoon Session छत्तीसगढ़ मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो चुकी है। प्रश्नकाल के दौरान गैर मछुआ समाज के लोगों को नियम विरुद्ध समूह पट्टा देने का मामला उठा। कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने ये मामला सदन में उठाया है। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने आरोप लगाया कि बलौदा बाजार और बम्हनीडीह में मछुआ समाज के लिए आरक्षित पट्टे दूसरे समाज के लोगों को दे दिए गए, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। जिसके बाद मंत्री नेताम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
Chhattisgarh Monsoon Session जिसके बाद प्रश्नकाल के दौरान नया रायपुर में बन रहे सेवा ग्राम में गड़बड़ी का मुद्दा उठा। विधायक अजय चंद्राकर ने प्रोजेक्ट को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बिना किसी सेटअप, बिना उपयोगिता के 129 करोड़ खर्च कैसे कर दिया गया, क्या इसका बिजनेस रूल अलाउ करता है? ये सेवा ग्राम है क्या चीज? एक व्यक्ति की इच्छा पूर्ति के लिए 200 करोड़ नही खर्च किया जा सकता। ऐसा करने वाले अधिकारियों पर क्या कार्यवाही होगी?
मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सेवा ग्राम ये पिछली सरकार का विषय है और सरकार पूरी प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप आगे बढ़ाएगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में कहा कि जो भी नियमानुसार प्रक्रिया और दस्तावेज उपलब्ध हैं, उनकी प्रति संबंधित सदस्यों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी स्तर पर बिजनेस रूल का उल्लंघन न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य सेवाग्राम का संचालन और अधिक बेहतर एवं पारदर्शी तरीके से करना है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhopal Mein Beti Ki Hatya : पिता ने ही दे दी अपनी बेटी की बलि! महज इस वजह से पीट-पीट उतारा मौत के घाट, हुआ खुलासा तो हर कोई रह गया हैरान
- Vande Bharat: NDA के साथ शरद, ‘मिशन 360’ का ब्लूप्रिंट, सुप्रिया सुले के फैसले ने किया सबको हैरान, क्या भाजपा का साथ देकर पार्टी को बचा रहे पवार?
- RNTU Bhopal News: RNTU के मंच से गूंजा वतनपरस्ती का संदेश, संगीत और नृत्य के जरिए आजादी के इतिहास से रूबरू हुई नई पीढ़ी

Facebook


