ओडिशा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष ने वार्षिक रथ यात्रा पर लोगों को बधाई दी
ओडिशा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष ने वार्षिक रथ यात्रा पर लोगों को बधाई दी
(तस्वीरों के साथ)
पुरी, 16 जुलाई (भाषा) ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को बधाई दी और सभी के जीवन में खुशी, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी वार्षिक रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की दिव्य रथ यात्रा हम सभी के बीच आस्था, एकता, समानता, भाईचारे और मानवता की महान भावनाओं को और मजबूत करे। प्रभु की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। इस पावन अवसर पर, मैं सभी के कल्याण के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूं। जय जगन्नाथ।’’
मुख्यमंत्री माझी गत दो दिनों से पुरी में मौजूद हैं और रथ यात्रा की तैयारियों की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘करोड़ों उड़िया लोगों की शान, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर सभी को बधाई। महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की असीम कृपा और आशीर्वाद से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि बढ़े और प्रगति बिना किसी रुकावट के जारी रहे।’’
भारी बारिश के बावजूद लगभग दो लाख श्रद्धालु वार्षिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए पुरी पहुंच चुके हैं। महाप्रभु जगन्नाथ और उनके दो भाई-बहनों के रथ ‘बड़ा डंडा’ (रथमार्ग) से गुजरेंगे।
पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘पवित्र रथ यात्रा पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी के जीवन को खुशियों, शांति और समृद्धि से भर दे। जय जगन्नाथ।’’
भाषा धीरज मनीषा
मनीषा

Facebook


