कोलकाता हवाई अड्डे पर 900 ग्राम सोना जब्त, दो लोग हिरासत में

कोलकाता हवाई अड्डे पर 900 ग्राम सोना जब्त, दो लोग हिरासत में

कोलकाता हवाई अड्डे पर 900 ग्राम सोना जब्त, दो लोग हिरासत में
Modified Date: August 17, 2026 / 08:59 pm IST
Published Date: August 17, 2026 8:59 pm IST

कोलकाता, 17 अगस्त (भाषा) नेताजी सुभाष चंद्र बोस (एनएससी) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को 900 ग्राम सोना जब्त कर दो यात्रियों को हिरासत में लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बैंकाक से आए दो यात्रियों से 24 कैरेट सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.35 करोड़ रुपये है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। मामले में जांच जारी है।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में