आधिकारिक कार्यक्रमों में इस वर्ष से शामिल हुआ ‘वंदे मातरम्’, तालमेल बैठाने में लगेगा समय: अब्दुल्ला
आधिकारिक कार्यक्रमों में इस वर्ष से शामिल हुआ 'वंदे मातरम्', तालमेल बैठाने में लगेगा समय: अब्दुल्ला
श्रीनगर, 17 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में इस वर्ष से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को शामिल किया गया है, इसलिए लोगों को इसके साथ तालमेल बैठाने में थोड़ा समय लगेगा।
कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान को लेकर उठे विवाद पर अब्दुल्ला ने कहा कि इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए क्योंकि राष्ट्रगीत के सभी पद गाए गए थे।
संवाददाताओं से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी ओर से स्पष्टीकरण दिया है और वीडियो देखने को कहा है, जिसमें ‘वंदे मातरम्’ के सभी पद गाए गए हैं। जब सभी पद गाए गए, तो फिर विवाद किस बात का है?
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘यह मेरा आठवां स्वतंत्रता दिवस परेड थी, लेकिन पहली बार इसमें ‘वंदे मातरम्’ को शामिल किया गया। मुझे भी यह समझने में थोड़ा समय लगा कि पहले मुझे खड़े होना है, ‘वंदे मातरम्’ बजेगा, फिर ध्वजारोहण होगा और उसके बाद राष्ट्रगान बजेगा। कांग्रेस को भी थोड़ा समय लग सकता है, ऐसा होता है।’
भाषा
सुमित वैभव
वैभव

Facebook


