गोवा में कोविड-19 के 92 नये मामले, चार मरीजों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 92 नये मामले, चार मरीजों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 92 नये मामले, चार मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: August 26, 2021 7:33 pm IST

पणजी, 26 अगस्त (भाषा) गोवा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 92 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,73,526 हो गयी जबकि चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,191 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 71 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,69,385 हो गयी।

गोवा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 950 हो गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 5,490 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, अब तक कुल 11,83,530 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में