मिजोरम में कोविड-19 के 94 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

मिजोरम में कोविड-19 के 94 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

मिजोरम में कोविड-19 के 94 नए मामले, दो और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 29, 2021 12:09 pm IST

Active covid cases in Mizoram  : आइजोल, 29 नवंबर (भाषा) मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 94 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,34,373 हो गई। पिछले चार महीने में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 492 हो गई। राज्य में 875 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 94 नमूने संक्रमित पाए गए। राज्य में दैनिक संक्रमण दर 10.74 प्रतिशत है।

मिजोरम में अभी 3,900 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। रविवार को, 309 और मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,981 हो गई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 96.73 प्रतिशत है और कोविड-19 मृत्यु दर 0.36 प्रतिशत है।

राज्य में अभी तक 14.23 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल लालजावमी ने बताया कि अभी तक 7.15 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई, जिनमें से 5.56 लाख से अधिक लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

भाषा सिम्मी निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में