दिल्ली में कोविड-19 के 946 नए मामले, 78 मरीजों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 946 नए मामले, 78 मरीजों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 946 नए मामले, 78 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: May 30, 2021 12:14 pm IST

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 946 नए मामले सामने आए जबकि इस अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गयी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत है जबकि संक्रमण की दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वह घटकर 1.25 फीसदी हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 12,100 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के 1,803 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नए मामले सामने आए थे, जोकि दो महीने में नए मामलों की सबसे कम संख्या थी, जबकि 122 मरीजों की मौत हुई थी।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में