गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नए मामले, किसी की मौत नहीं

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नए मामले, किसी की मौत नहीं

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नए मामले, किसी की मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: September 4, 2021 7:10 pm IST

पणजी, चार सितंबर (भाषा) गोवा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नए मामले सामने आए तथा महामारी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में अब कुल मामले बढ़कर 1,74,347 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,203 पर बरकरार है। गोवा में कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अब तक 1,70,222 लोग ठीक हो चुके हैं।

अभी 922 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक 12,31,435 नमूनों की जांच हो चुकी है।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में